क्या मंत्री, खेल विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिला के देव प्रखंड के एरौरा पंचायत अन्तर्गत सुदूर एवं नक्सल प्रभावित गॉव यदुपुर ग्राम में खेल मैदान और भूमि उपलब्ध रहने के बावजूद बच्चों के सर्वागीण विकास के लिये खेल को बढ़वा देने हेतु स्टेडियम का निर्माण नहीं हुआ है यदि हाँ तो सरकार देव प्रखंड के एरौरा पंचायत के सुदूरवर्ती और नक्सल प्रभावित क्षेत्र के गॉव यदुपुर के खेल मैदान में कबतक स्टेडियम निर्माण का विचार रखती है,नहीं तो क्यों?