Back to Legislative Questions Repository
Q.No 134Starred Question Listed

सत्यचंडी महोत्सव को सांस्कृतिक कैलेंडर में शामिल करना

श्री आनन्द शंकर सिंह (223) (औरंगाबाद ) कला, संस्कृति और युवा 26 नवम्बर, 2024 · त्रयोदश सत्र
Question

क्या मंंत्री, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिला के औरंगाबाद सदर प्रखण्ड अंतर्गत औरंगाबाद वाराणसी एन एच-139 से लगभग 3 किलोमीटर दूर अवस्थित रायपुरा ग्राम के निकट माँ सत्यचंडी धार्मिक एवं पर्यटकीय स्थल पर मनाये जाने वाले वार्षिक सत्यचंडी महोत्सव विभाग के सांस्कृतिक कैलेंडर में शामिल नहीं है;2. क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद में वार्षिक रूप से मनाये जाने वाले सत्यचंडी महोत्सव को कोई सरकारी आर्थिक सहायता नहीं मिलती है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उतर स्वीकारात्क है तो क्या सरकार सत्यचंडी महोत्सव को सांस्कृतिक कैलेंडर में शामिल करते हुये आर्थिक मदद प्रदान करने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
त्रयोदश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
26 नवम्बर, 2024
Member
श्री आनन्द शंकर सिंह (223) (औरंगाबाद )
Department
कला एवं संस्कृति
Ministry
कला, संस्कृति और युवा
MLA Profile
Anand Shankar Singh (223)
Anand Shankar Singh (223)
Party
Indian National Congress
Constituency
Aurangabad - Aurangabad (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
25 Feb 1984