क्या मंत्री, कृषि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- 1.क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिला में कृषि विश्वविद्यालय के अभाव में किसानों को उन्नत एवं वैज्ञानिक विधि से खेती करने की जानकारी प्राप्त नहीं होने से अनाजों के उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, साथ ही कृषि विज्ञान की पढाई करने वाले छात्र-छात्राओं को शिक्षा ग्रहण करने में कठिनाई होती है; यदि हाँ, तो सरकार औरंगाबाद जिला में कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?