क्या मंंत्री, कृषि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- (1) क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिला अन्तगर्त लदनियाॅ प्रखण्ड के पंचायत सिद्यपा में कोल्ड स्टोर नहीं रहने के करण वहाँ के किसानों को फसल तथा सब्जी उत्पाद के भंडारण का लाभ नहीं मिल पाता है; (2) क्या यह बात सही है कि उक्त पंचायत में आई0टी0आई0 काॅलेज के पास सरकारी जमीन उपलब्ध है जिसका खाता संख्या-1415 एवं खेसरा संख्या 11912, 11913 है; (3) यदि उपर्युक्त खण्डों को उतर स्वीकारात्मक है, तो सरकार उक्त सरकारी जमीन पर कोल्ड स्टोर का निर्माण कराना चाहती है,हाँ,तो कब तक,नहीं, तो क्यों?