Back to Legislative Questions Repository
Q.No 115Starred Question Listed

महोत्सव का आयोजन

श्री विनय बिहारी (05) (लौरिया) कला, संस्कृति और युवा 26 नवम्बर, 2024 · त्रयोदश सत्र
Question

क्या मंत्री, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- 1. क्या यह बात सही है कि पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत महर्षि वाल्मिकी महोत्सव तथा नंदन गढ़ महोत्सव का आयोजन पिछले 8 वर्षों से नहीं मनाया जा रहा है; 2. क्या यह बात सही है कि प्रत्येक वर्ष महोत्सव हेतु सरकारी राशि आवंटन के बावजूद भी जिलाधिकारी की उदासीनता के कारण उक्त दोनों महोत्सव बाधित है; 3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार इस वित्तीय वर्ष में सरकारी राशि आवंटित कर उक्त दोनों महोत्सव आयोजित कराने का विचार रखती है; हाँ तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?

Metadata
Session
त्रयोदश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
26 नवम्बर, 2024
Member
श्री विनय बिहारी (05) (लौरिया)
Department
कला एवं संस्कृति
Ministry
कला, संस्कृति और युवा
MLA Profile
VINAY BIHARI (05)
VINAY BIHARI (05)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Lauriya - West Champaran (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
05 Jan 1970
Address
Village/Police Station-Machhargawan, Police Station-Yogapatti, District-West Champaran