क्या मंत्री, खेल विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-क्या यह बात सही है कि गया जिला के बेलागंज विधानसभा क्षेत्र से पूर्व में प्रांतीय एवं राष्ट्रीय स्तर के कुश्ती खिलाड़ी निकले हैं, परंतु अब संसाधनों के अभाव एवं विभागीय उदासीनता के कारण कुश्ती के प्रति लोगों का रुझान कम हो रहा है; यदि हाँ तो सरकार कबतक बेलागंज, गया में कुश्ती के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए एक आधुनिक सुविधा युक्त कुश्ती मैदान का निर्माण करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?