Back to Legislative Questions Repository
Q.No 579Starred Question Listed

नियुक्ति कराना

श्रीमती मनोरमा देवी (232) (बेलागंज ) गृह 10 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री,  गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि राज्य में होमगार्ड की भर्ती हेतु विज्ञापन संख्या-02/2011 सभी जिलों में रिक्त पदों के आलोक में निकाला गया था;2. क्या यह बात सही है कि उक्त विज्ञापन के आलोक में गया जिले से सैकड़ो अभ्यर्थी आवेदन किए थे, जिसमें से दर्जनों अभ्यर्थी ने सफलता हासिल की, परंतु उक्त परीक्षा में  सफल हुए अभ्यर्थियों की अब तक नियुक्ति नहीं की गई है;3. यदि उपर्युक्त  खण्डो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार विज्ञापन संख्या-02/2011 के आलोक में गया जिला के सफल होमगार्ड अभ्यर्थियों को नियुक्ति करने का विचार रखती है, हां तो कब तक, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
10 मार्च, 2025
Member
श्रीमती मनोरमा देवी (232) (बेलागंज )
Department
गृह विभाग
Ministry
गृह