क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिलान्तर्गत औरंगाबाद सदर प्रखंड के बेलग्राम-पंचायत के जर्माखाप गॉव में स्थित कब्रिस्तान की घेराबंदी नहीं होने से अतिक्रमण की आशंका बनी रहती है, जिससे अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को शवों के अंतिम संस्कार में दिक्कत का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ तो सरकार कब तक उक्त कब्रिस्तान की घेराबंदी करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?