क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पश्चिमी चंपारण जिला अंतर्गत बगहा-1 प्रखंड के बगहा के नवकी बाजार निवासी श्री प्रकाश कुमार के एकलौते पुत्र साहिल राज, उम्र 9 वर्ष चौतरवा के RC इंटरनेशनल विद्यालय के वर्ग-2 के छात्र थे एवं हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करते थे;2. क्या यह बात सही है कि दिनांक-9.01.2025 को साहिल राज की मृत्यु विद्यालय परिसर में हो गयी थी एवं शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे;3. क्या यह बात सही है कि साहिल राज के पिता प्रकाश कुमार कारा चौतरवा थाना में एफ आई आर (कांड संख्या-9/25) दर्ज कराने के बाद भी चौतरवा थानाध्यक्ष एवं विद्यालय प्रबंधन के मिली भगत से उक्त केस में संतोष जनक कार्यवाही नही हुआ है;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार कब तक चौतरवा थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्यवाई करते हुए, उक्त केस का जांच कराकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना चाहती है नहीं तो क्यों ?