क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-1. क्या यह बात सही है कि शेखपुरा जिलान्तर्गत अरियरी प्रखंड के हुसैनाबाद पंचायत के ग्राम-हुसैनाबाद में शिया समुदाय एवं सुन्नी समुदाय के लोग निवास करते है ;2. क्या यह बात सही है कि वर्णित समुदाय के लोगों का अलग-अलग कब्रिस्तान अवस्थित है जिसमें दो कब्रिस्तान सुन्नी समुदाय का एवं एक कब्रिस्तान शिया समुदाय का है जिसकी घेराबंदी का कार्य आजतक नहीं कराया गया है ;3. क्या यह बात सही है कि सुन्नी समुदाय वाले कब्रिस्तान पर कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा 50 प्रतिशत भू-भाग पर अतिक्रमण कर लिया गया है एवं शेष बचे हुए कब्रिस्तानों पर सुअर एवं ग्रामीणों द्वारा शौच किया जाता है, जिससे शव दफनाने के समय में गंदगी के कारण काफी कठिनाई होती है ;4. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त कब्रिस्तान को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए घेराबंदी का कार्य कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कबतक, नही, तो क्यों ?