क्या मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि:- 1. क्या यह बात सही है कि शेखपुरा जिला के घाटकुसुम्भा प्रखंड अन्तर्गत डीहकुसुम्भा पंचायत के ग्राम डीहकुसुम्भा के पशिचम टोला में शिव मंदिर के पास 06 एकड़ में विशाल तालाब अवस्थित है ; 2. क्या यह बात सही है कि उक्त तालाब में आजादी के बाद से आजतक जीर्णोद्धार(साफ-सफाई) का कार्य नहीं कराया गया है फलस्वरूप जलकुम्भी के कारण तालाब का अस्तित्व खतरे में पड़ गई है; 3. क्या यह बात सही है कि प्रश्नकर्ता द्वारा अपने पत्रांक-217/2024, दिनांक-15.09.2024, विभागीय मंत्री एवं पत्रांक-218/2024, दिनांक-15.09.2024 विभागीय अपर सचिव तथा पत्रांक-238/2024, दिनांक-17.09.2024 आयुक्त, मुँगेर प्रमण्डल, मुँगेर को उक्त तालाब का जीर्णोद्धार कार्य कराने हेतु पत्र के माध्यम से अनुरोध किया गया है, परन्तु अभीतक कोई कार्रवाई नहीं की गई है; 4. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार उक्त तालाब का जीर्णोद्धार कार्य कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?