क्या मंत्री, लघु संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि सारण जिला के दिघवारा प्रखंड के मानपुर पंचायत के मानपुर स्थित स्टेट ट्यूबवेल वर्षो से खराब होने के कारण एवं सोनपुर प्रखंड के हासिलपुर पंचायत के कस्तूरीचक स्थित स्टेट ट्यूबवेल आपरेटर के नहीं रहने के कारण बंद है, जिससे किसानों को सिंचाई करने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है, यदि हाॅ तो सरकार उक्त स्टेट ट्यूबवेल की मरम्मति एवं आपरेटर की व्यवस्था कराकर पुनः शुरू कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?