क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि सारण जिला के सोनपुर प्रखंड अंतर्गत अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र सबलपुर कचहरी बाजार के अस्पताल भवन का निर्माण कार्य बंद होने के कारण अस्पताल कर्मियों एवं मरीजों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है, यदि हां तो सरकार कब तक उक्त अस्पताल भवन का निर्माण कार्य सही समय पर पूरा नहीं करने वाले संवेदक पर कार्रवाई करने या संवेदक बदलकर निर्माण कार्य पूरा कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?