क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि सारण जिला के सोनपुर प्रखंड अंतर्गत शाहपुर दियारा पंचायत के बल्ली टोला से सबलपुर पश्चिमी के बीच कई स्थानों पर गंगा नदी से भीषण कटाव होता है, यथा-बल्ली टोला में अभी भी भीषण कटाव जारी है, यदि हाॅ, तो सरकार उक्त कटाव स्थलों पर कबतक कटाव अवरोधक कार्य कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?