क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-१.क्या यह बात सही है कि सारण जिला के सोनपुर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत मुख्यमंत्री चापाकल योजना एवं अन्य सरकारी योजना सेअधिष्ठापित सैकड़ों चापाकल खराब है, यदि हाॅ तो क्या सरकार खराब चापाकलों का सर्वेक्षण कराकर मरम्मति कराने का विचाररखती है, नहीं तो क्यों ?