क्या मंत्री "लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग" यह बतलाने की कृपा करें कि:-क्या यह बात सही है कि मुंगेर जिला के बरियारपुर प्रखंड के कल्याण टोला पंचायत के वार्ड संख्या 5, नीरपुर पंचायत के वार्ड संख्या 9 हरिजन टोला पश्चिमी, करहरिया पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या 8 एवं करहरिया पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या 2 और 5 तथा करहरिया दक्षिणी पंचायत की वार्ड संख्या 8 हरिजन टोला में लगभग 60 से 70 घरों तक नल जल योजना का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है, यदि हाँ तो सरकार उक्त स्थान पर नल - जल योजना का लाभ देने का विचार रखती है,नहीं तो क्यों नहीं?