क्या मंंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि जहानाबद जिला के नगर पंचायत काको अन्तर्गत ग्राम पहल बिगहा तथा ग्राम इस्लामचक जो पहले काको प्रखंड के ग्राम पंचायत, पूर्वी काको में था, जिसमें विभाग द्वारा नल-जन योजना के तहत जल मिनार निर्माण एवं पानी सप्लाई का कार्य शुरू किया गया था जो आज तक अधूरा है, यदि हाँ तो सरकार इसकी जांच कराकर दोषी पर कार्रवाई करते हुए इस कार्य को शीघ्र पूरा कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?