क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- क्या यह बात सही है कि जहानाबाद जिला के मोदनगंज प्रखंड अन्तर्गत नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, हसनपुर तथा प्रियतम बिगहा का भवन न रहने का हवाला देकर पहले पड़ोस के विद्यालय में टैग किया गया और अब मर्ज कर दिया गया है, जबकि दोनों विद्यालयों के नाम गांव से जमीनदाताओं ने वर्षों पूर्व जमीनदान दिया है अर्थात भवन निर्माण हेतु जमीन उपलब्ध है;यदि हाँ तो सरकार कब तक मर्ज किया गया विद्यालय वापस लाने तथा भवन निर्माण कर प्रितम बिगहा तथा हसनपुर में पुनः विद्यालय स्थापित कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?