क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि पटना जिला केअंचल फुलवारीशरीफ, पटना नगर निगम वार्ड नं0-32 के अंतर्गत सप्लाई की बोरिंग जो कंकड़बाग मुहल्ला चांगर में स्थित हैं,काफी पुराना एवं जर्जर हैं, जो बार-बार खराब हो जाता हैं, जिससे मुहल्ला वासियों को पानी के लिए काफी दिक्कतों कासामना करना पड़ता हैं? यदि हाँ तो सरकार उक्त स्थान पर स्थित बोरिंग को ठीक कराने का विचार रखती है,नहीं तो क्यों ?