क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1 क्या यह बात सही है कि पटना जिला के फुलवारीशरीफ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद फुलवारीशरीफ में वार्ड नं0 28 के विनायक नगर मुहल्ला में बसे हुए नागरिकों को समुचित पथ एवं नाला के अभाव में आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ, तो सरकार मुख्यमंत्री समग्र शहरी योजना के तहत विनायक नगर में भूगर्भ नाला सहित आरसीडी मुख्य सडक से महालक्ष्मी निवास तक पथ का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?