क्या मंत्री, समाज कल्याण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- 1. क्या यह बात सही है कि ICDS पूर्व निदेशक द्वारा 31.08.22 को चारों कार्यरत पदों में से एक को कुल पद 425 जिनका अल्प मानदेय 15000/-रू0 मात्र हैं, सभी प्रखंड परियोजना सहायक कर्मी को अकारण कार्य से हटा दिया गया हैं; 2. क्या यह बात सही है कि निदेशक ICDS पटना के पत्रा0-2621, दिनांक-17.05.2019 द्वारा बिहार के प्रत्येक जिला में जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय दो-दो पद पर जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में चयन समिति द्वारा योजना अवधि अथवा 60 साल तक चारों पद बहाली की गई थी; यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार प्रखंड परियोजना सहायक कर्मी की पुनर्बहाली का विचार रखती हैं,हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों ?