क्या मंत्री, समाज कल्याण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- 1. क्या यह बात सही है कि मधेपुरा जिला में चौसा प्रखण्ड के सी0डी0पी0ओ0 प्रभारी नाजीर एवं अन्य कर्मचारियों के मिली भगत से 2024 में अप्रील महीना का गैस रिफलिंग की राशि 1,74,000 रू0 चौसा प्रखंड के सेविकाओं को नहीं दिया गया, यदि हाँ तो सरकार इस अनियमितता की जाँच करवाकर दोषियों पर कब तक कार्रवाई करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?