क्या मंत्री, समाज कल्याण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि गया जिला अन्तर्गत प्रखण्ड अतरी के ग्राम पंचायत सहोड़ा के ग्राम हुसैना विगहा में आज तक आंगनवाड़ी केन्द्र का युनिट नहीं बनाया गया है जबकि 400 से 800 की आबादी वाले गाँव में यूनिट स्थापित करने का प्रावधान है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त ग्राम में लगभग 600 जनसंख्या के बावजूद आंगनवाड़ी केन्द्र नही रहने के कारण बच्चे लोग आंगनवाड़ी केंद्र का पोषाहार नहीं प्राप्त कर रहे है तथा कुपोषण के शिकार हो रहे है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार उक्त ग्राम में आंगनवाड़ी केन्द्र का युनिट स्थापित कर केन्द्र संचालन करवाने का विचार रखती है,हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?