क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि ः- 1. क्या यह बात सही है कि गया जिला अन्तर्गत प्रखण्ड खिजरसराय के गया-इसलामपुर मुख्य पथ में ग्राम अईमा मोड़ से ग्राम पचलख होते हुए ग्राम जोलह विगहा महादलित टोला तक दस वर्ष पहले सड़क का कालीकरण निर्माण कराया गया था; 2. क्या यह बात सही है कि उक्त सड़क के निर्माण के बाद आज तक मरम्मति का कार्य नहीं कराया गया है, जिसके कारण सड़क का मेटल एवं मोरम उखड़ कर जर-जर स्थिति में है, ग्रामीणों एवं वाहनों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है; 3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उतर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त सड़क को पुनः कालीकरण करवाने की विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?