क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- 1. क्या यह बात सही है कि गया जिला अन्तर्गत प्रखण्ड विजरसराय के कुड़वा रावहदा मुख्य पथ से ग्राम जगडीहा तक छः वर्ष पहले मुख्य मंत्री निश्चय योजना के तहत् सड़क का कालीकरण कराया गया था, यह सड़क निर्माण के बाद आज तक मरम्मति का कार्य नहीं कराया गया है, मेटल एवं मोरम उखड़ कर जर-जर स्थिति में है, जिसके कारण ग्रामीण जनता एवं वाहनों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त सड़क को पुनः कालीकरण कबतक करवाने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?