हिन्दी समाचार पत्र हिन्दुस्तान के दिनांक 28 अक्टूबर 2024 के अंक में प्रकाशित खबर के शीर्षक "आंगनबाड़ी केंद्रो पर आधार कार्ड बनाने की रफ्तार धीमी" के आलोक में मंत्री समाज कल्याण विभाग, बतलाने की कृपा करेंगे कि:- 1. क्या यह बात सही है कि राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रो पर 0 से 5 साल तक के बच्चों का आधार कार्ड बनाए जाने का निर्देश दिया गया है; परन्तु पूर्वी चम्पारण सहित राज्य के कई जिलों में आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आधार कार्ड बनाए जाने की शुरूआत भी नहीं हो पाई है; 2. क्या यह बात सही है कि राज्य में 0 से 5 साल तक के बच्चों की अनुमानित संख्या 1.53 करोड़ है जिसमें अब तक 2.67 लाख बच्चों का ही आधार कार्ड बन पाया है; 3. यदि उपर्युक्त खंडो के उतर स्वीकारात्मक है तो सरकार अभियान चलाकर राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रो पर आधार कार्ड बनाने तथा का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?