क्या मंंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- 1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला के ढाका विधानसभा अंतर्गत सड़क अनुरक्षण अवधि से बाहर 1. शांति चौक चिरैया से पुरनहिया सड़क 2. ढाका से रूपहारा सड़क सहित घोड़ासहन प्रखंड में 94 एवं ढाका प्रखंड में 167 कुल 261 सड़क है जो बेहद जर्जर स्थिति में है आम-जन को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ, तो सरकार जर्जर हो चुके सड़क अनुरक्षण अवधि से बाहर के 261 सड़कों का निर्माण वित्तीय वर्ष 2024-25 में कबतक करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?