हिंदी समाचार पत्र में दिनांक 19 जनवरी, 2025 के अंक में प्रकाशित खबर के शीर्षक "आयुष चिकित्सक तैनात पर आयुर्वेदिक दवाओं की आपूर्ति नहीं " के आलोक में क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि,1. क्या यह बात सही है कि राज्य भर के अस्पतालों मे तैनात आयुष चिकित्सक तैनाती के 10 माह बाद भी अंग्रेजी दवाईयाँ लिखने को मजबूर हैं, क्योंकि अस्पतालों मे आयुष की दवाईयाँ नहीं है;2. क्या यह बात सही है कि राज्य आयुष समिति द्वारा 50 पेटेंट समेत कुल 250 प्रकार की दवाइयों की सूचि स्वास्थ्य विभाग को सितम्बर माह में ही भेजी गयी थी एवं इन दवाओं की खरीद का टेंडर स्वास्थ्य विभाग को ही करना था, इसके बावजूद भी अभी तक टेंडर नहीं हुआ है;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार राज्य के सभी अस्पतालो में आयुर्वेदिक दवाओं की आपूर्ति करने तथा दोषी पदाधिकारी पर कारवाई करने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक नहीं तो क्यों ?