क्या मंत्री , स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिला अन्तर्गत अलीनगर प्रखण्ड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अलीनगर में मात्र दो डॉक्टर प्रतिनियुक्त है;2. क्या यह बात सही है कि ट्रांसफर किए गए डॉक्टर के स्थान पर पुनः डॉक्टरों को प्रतिनियुक्त नहीं किया गया है, जिस कारण रोगी का ईलाज नहीं हो पा रहा है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों का उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार प्रा0 स्वा0 केन्द्र अलीनगर में डॉक्टर की कमी दूर कर डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति कराना चाहती है, नहीं, तो क्यों ?