क्या मंत्री, समाज कल्याण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- 1. क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिला के घनश्यामपुर प्रखण्ड के सी0डी0पी0ओ0 प्रखण्ड कार्यालय में रहकर कार्य का निष्पादन नही कर रहे है जिससे सुदूर गाँव में अवस्थित केन्द्रों के सेविका/सहायिका को पोषाहार के लिए कार्यालय का चक्कर लगाना पर रहा है, यदि हाँ तो सरकार जाँच कर दोषी पदाधिकारी पर कब तक कारवाई करना चाहती है, नही तो क्यो?