क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- 1. क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिला के अलीनगर प्रखण्ड अन्तर्गत T03 से जौयघट्टा उत्तर टोला तक 2.2 किलोमिटर ग्रामीण सड़क का निर्माण कार्य वर्ष 2020-21 से प्रारंभ किया गया जो अभी तक पूरा नहीं किया गया है और संवेदक द्वारा कार्य प्रारंभ कर काम पूरा किये बगैर भाग गया है, उक्त सड़क निर्माण कार्य नहीं होने से जनाक्रोश है, यदि हाँ, तो सरकार ठेकेदार एवं इंजीनियर के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए सड़क का निर्माण कराना चाहती है, नहीं, तो क्यो ?