क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- 1. क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिला के अलीनगर प्रखण्ड के किरतपुर में प्राथमिक विद्यालय किरतपुर का भवन जर्जर है; 2. क्या यह बात सही है कि विद्यालय भवन जर्जर होने के कारण बच्चों को कहीं अन्यत्र पढ़ाया जाता है; 3.यदि उपर्युक्त खण्डों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार प्राथमिक विद्यालय किरतपुर का भवन निर्माण कराना चाहती है, नहीं तो क्यों ?