क्या मंंत्री, समाज कल्याण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- 1. क्या यह बात सही है कि राज्य के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रो में बच्चों को पौष्टिक भोजन देने का प्रावधान है जिसके लिए आलू की 7/- रूपये प्रति किलों एवं दाल 69/- रूपये प्रति किलो खरीदने का प्रावधान है; 2. क्या यह बात सही है कि पिछले 6 महीने से आलू का बाजार भाव 30/- रूपये प्रति किलो एवं दाल का बाजार भाव 120/- रू. प्रति किलो से 165/- रूपये प्रति किलो है; 3. क्या यह बात सही है कि विभाग द्वारा निधारित दर से खरीद करने पर बच्चों को सही मात्रा में समुचित पौष्टिक आहार नहीं मिल रहा है; 4. यदि उपर्युक्त खण्डों के उतर स्वीकरात्मक है, तो विभाग द्वारा बाजार के अनुसार मूल्यों का निर्धारण नहीं करने का क्या औचित्य है?