क्या मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग , यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- 1. क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिला के नवीनगर प्रखण्ड अन्तर्गत एन0टी0पी0सी0 की दो इकाइयाॅं कार्यरत है तथा यह झारखण्ड राज्य का सीमावर्ति क्षेत्र है 2. क्या यह बात सही है कि नवीनगर एक अतिपिछड़ा एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्र है, जिसके विकास के लिए इसे अनुमंडल बनाना आवश्यक है एवं नवीनगर को अनुमंडल का स्तर प्राप्त करने के लिए प्रश्नकर्ता सदस्य द्वारा एक वर्ष पूर्व में प्रस्ताव ग्रामीण विकास विभाग को दिया गया है; 3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार जनहित में नवीनगर को अनुमण्डल का दर्जा देने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?