हिन्दी दैनिक समाचार पत्र में दिनांक-30.10.2024 को प्रकाशित ‘‘मनरेगा निर्माण साम्रमी से लेकर मजदूरी तक बकाया है पैसा’’ शीर्षक को ध्यान में रखते हुए क्या मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगें कि- 1. क्या यह बात सही है कि सारण जिलान्तर्गत तरैया, मढ़ौरा एवं सदर छपरा प्रखंड में मनरेगा का निर्माण सामग्री से लेकर मजदूरी का पैसा विगत एक वर्ष से राशि नहीं आने के कारण विकास कार्य बाधित है और मनरेगा से जुड़े कार्यो के लिए 45 प्रतिशत राशि मुख्यालय के स्तर से उपलब्ध नहीं करायी जा रही है, यदि हाॅं, तो सरकार कबतक उक्त प्रखंड में मनरेगा सामग्री से लेकर मजदूरी का बकाया का भुगतान कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?