क्या मंंत्री,नगर विकास एवं आवास विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि सारण जिलान्तर्गत छपरा सदर प्रखंड के नेवाजी टोला छठ घाट एवं गुदरी राय चौक सहित अन्य 12(बारह )जगहों की सडकें बाढ़ के पानी से उबड़-खाबड़ बन गयी है, जिसके कारण आमजनों को आवागमन में काफी असुविधा होती है; यदि हाँ ,तो सरकार उक्त सड़कों का जीर्णोद्धार कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?