Back to Legislative Questions Repository
Q.No 44Starred Question Listed

विद्यालय भवन का निर्माण

डॉ. सी॰एन॰ गुप्ता (118) (छपरा ) शिक्षा 26 नवम्बर, 2024 · त्रयोदश सत्र
Question

हिन्दी दैनिक समाचार पत्र में दिनांक 21.08.2024 को प्रकाशित ‘‘सारण के 123 विद्यालयों में वर्ग कक्ष की कमी, 168 स्कूल भवनहीन’’ शीर्षक को ध्यान में रखते हुए क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि ः- 1. क्या यह बात सही है कि सारण जिला के 20 प्रखंडों के 123 विद्यालयों में वर्ग कक्ष कमी के कारण कक्षाएं सही ढंग से संचालित नहीं हो रहे हैं और 168 विद्यालय भवनहीन है; 2. क्या यह बात सही है कि सारण जिला के 123 विद्यालयों में छात्र/छात्राओं की उपस्थिति दर 60 प्रतिशत से अधिक है परन्तु वर्ग कक्ष के अभाव के कारण कुछ छात्र/छात्राए घर लौट जा रहे हैं; 3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार उक्त 123 विद्यालयों के अतिरिक्त वर्ग कक्ष एवं भवनहीन विद्यालय का भवन निर्माण कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
त्रयोदश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
26 नवम्बर, 2024
Member
डॉ. सी॰एन॰ गुप्ता (118) (छपरा )
Department
शिक्षा
Ministry
शिक्षा
MLA Profile
C. N. Gupta (118)
C. N. Gupta (118)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Chhapra-Saran (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
03 Apr 1947