Back to Legislative Questions Repository
Q.No 648Starred Question Listed

चिकित्सकीय आवास का निर्माण

डॉ. सी॰एन॰ गुप्ता (118) (छपरा ) स्वास्थ्य 29 नवम्बर, 2024 · त्रयोदश सत्र
Question

क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः- 1. क्या यह बात सही है कि सारण जिलान्तर्गत सदर अस्पताल, छपरा परिसर में डिप्टी सुपरिटेंडेन्ट, महिला चिकित्सक, फीजिशियन एवं सर्जन के लिए जर्जर आवास टूट गया है जिसके कारण उक्त चिकित्सकों के रहने योग्य आवास नहीं हैं; 2. क्या यह बात सही है कि उक्त चिकित्सक, आवास के अभाव में पटना शहर या बडे़ क्षेत्र से आवागमन कर सदर अस्पताल में रोगियों का ईलाज करते हैं, कभी-कभी प्रतिनियुक्त चिकित्सक हाजरी बनाकर चले जाते हैं जिस कारण रोगियों का इलाज सही ढंग से नहीं हो रहा है; 3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कब तक उक्त अस्पताल में चिकित्सकीय आवास का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
त्रयोदश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
29 नवम्बर, 2024
Member
डॉ. सी॰एन॰ गुप्ता (118) (छपरा )
Department
स्वास्थ्य
Ministry
स्वास्थ्य
MLA Profile
C. N. Gupta (118)
C. N. Gupta (118)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Chhapra-Saran (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
03 Apr 1947