हिन्दी दैनिक समचाचार पत्र में दिनांक-30.10.2024 को प्रकाशित ‘‘प्रतिमाह करोड़ों खर्च, फिर भी धनतेरस पर सफाई नहीं’’ शीर्षक को ध्यान में रखते हुए क्या मंंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि सारण जिला के छपरा नगर निगम के 45 वार्डों में प्रतिमाह एक करोड़ रूपये की खर्च सफाई व्यवस्था पर किया जा रहा है;2.क्या यह बात सही है कि शहर के 16 रोड यथा गुदरी बाजार,भगवान बाजार,बस स्टैंड रोड, गाॅधी चौक सहित अन्य रोड पर कचरे पड़े रहते है;यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो उक्त नगर निगम क्षेत्र में सफाई पर प्रतिमाह एक करोड़ रूपये खर्च करने के बाद भी सड़क की सफाई व्यवस्था नहीं होने का क्या औचित्य है?