क्या मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि ः- 1. क्या यह बात सही है कि बिहार में ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित जीविका परियोजना महिला सशक्तिकरण की अलख जगाने एवं गांवो की तस्वीर बदलने हेतु जीविका दीदीयों द्वारा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है और इनको सफल बनाकर एक कीर्तिमान स्थापित किया है; 2. क्या यह बात सही है कि जीविका दीदीयों को मिलने वाली मानदेय बहुत कम है साथ ही किसी प्रकार का क्षेत्र भ्रमण भत्ता भी देय नहीं है; 3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार कबतक राज्य स्तर पर जीविका दीदीयों को मिलने वाली मानदेय में वृद्धि और क्षेत्र भ्रमण भत्ता दिये जाने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?