Back to Legislative Questions Repository
Q.No 540Starred Question Listed

अधिग्रहण रोकना

श्री विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह (221) (नबीनगर ) ऊर्जा 29 नवम्बर, 2024 · त्रयोदश सत्र
Question

क्या मंत्री, उर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः- 1. क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिला के नवीनगर विधान सभा क्षेत्र अन्तर्गत नवीनगर और बारूण प्रखण्डों के कोरवां, अंकोढ़ा कोठिया, खैरा, ओरिया, बलुआरा सहित 12 गांवों के किसानों की जमीन जो खेती योग्य है, एन0टी0पी0सी0 के बल्ब लाईन के लिए अधिगृहित किया जा रहा है ; 2. क्या यह बात सही है कि इस क्षेत्र में बल्ब लाईन बनने से फ्लाई ऐश के बिखराव के कारण इस क्षेत्र के हजारों एकड़ की कृषि भूमि के बंजर होने का खतरा है, जिसके कारण किसानों में काफी असंतोष है ; 3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार इस क्षेत्र के हजारों किसानों के हित में अधिग्रहण को रोकने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
त्रयोदश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
29 नवम्बर, 2024
Member
श्री विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह (221) (नबीनगर )
Department
ऊर्जा
Ministry
ऊर्जा
MLA Profile
Vijay Kumar Singh Alias Dabloo Singh (221)
Vijay Kumar Singh Alias Dabloo Singh (221)
Party
Rashtriya Janata Dal
Constituency
Nabinagar-Aurangabad (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
03 Mar 1977