क्या मंत्री, उर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः- 1.क्या यह बात सही है कि सारण जिला अन्तर्गत विद्युत आपूर्ति तीन वर्ष पूर्व स्थापित अवर प्रमंडल, मशरख के अन्तर्गत मशरख, पानापुर, तरैया और अमनौर प्रखंडों को सम्मिलित किया गया है; 2.क्या यह बात सही है कि सारण जिला के मढ़ौरा विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल के अन्तर्गत मढ़ौरा एवं ईसुआपुर प्रखंडों को सम्मिलित किया गया है; 3.क्या यह बात सही है कि ईसुआपुर प्रखंड को मढ़ौरा विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल के अधीन और अमनौर प्रखंड को मशरख विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल के अधीन करना भौगोलिक दृष्टिकोण से सही नही है, जिसके कारण यहाँ के जनता को कठिनाई हो रही है; 4.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार ईसुआपुर प्रखंड को मशरख विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल के अधीन और अमनौर प्रखंड को मढ़ौरा विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल के अधीन करने का विचार रखती है, हाँ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?