क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि:-1. क्या यह बात सही है, कि सारण जिलाअंतर्गत इसुआपुर प्रखण्ड के रामपुर अचैली पंचायत के ग्राम-कोइला में लो भोलटेज की समस्या उत्पन्न हो गई है, जिलो ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है;2. यदि उपर्युक्त खण्ड के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार कबतक उक्त ग्राम में विद्युत उप केन्द्र स्थापित करने का विचार रखती है, नही तो क्यों?