क्या मंत्री, कृषि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि बिहार में ई किसान भवन की स्थापना प्रखण्ड स्तर पर होनी है, जिसका मुख्य उदेश्य किसानों को प्रखण्ड स्तर पर उन्नत खेती की जानकारी, कृषि योजनाओं का लाभ और समस्याओं का समाधान एक ही छत के नीचे करना है परन्तु सारण जिलान्तर्गत इसुआपुर प्रखण्ड के ई किसान भवन नहीं होने से वहां के किसानों को उन्नत खेती की जानकारी सरकारी योजनाओं का लाभ तथा उनके समस्याओं का समाधान नहीं मिल पा रहा है, यदि हाँ तो सरकार कबतक सारण जिलान्तर्गत ईसुआपुर प्रखण्ड में ई किसान भवन की स्थापना का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?