क्या मंत्री, कृषि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:क्या यह बात सही है कि राज्य में किसान सम्मान निधि पानेवाले किसानों के राशन कार्ड को बंद कर दिया जा रहा है जिसके कारण किसान सम्मान निधि का लाभ लेनेवाले किसान खाद्यान्न प्राप्त करने एवं आयुष्मान कार्ड के तहत देय सुविधाओं से वंचित हो जा रहे हैं, यदि हां तो सरकार कबतक सर्वेक्षण करा कर किसान सम्मान निधि पानेवाले किसानों को भी पूर्व की भांति राशन कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड की सुविधा पुनः बहाल करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?