क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चम्पारण जिलांतर्गत केसरिया विधान सभा क्षेत्र में दिलावरपुर पंचायत के श्रीराम चौक से बाबा टोला- करनानी टोला होते हुए दिलावरपुर उच्च विद्यालय तक और बलमी सिरसिया नवसृजित प्राथमिक विद्यालय से हरि सिंह के घर तक पक्की सड़क सहित एक दर्जन पथों के निर्माण हेतु सितम्बर, 2025 में निविदा निकाली गयी थी जिसे दिसम्बर, 2025 में रद्द कर दिया गया था,2. क्या यह बात सही है कि उपर्युक्त पथों के निर्माण हेतु पुनः निविदा दिसम्बर,2025 में ही प्रकाशित की गयी परंतु अभी तक पथों का निर्माण नहीं हुआ है,3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार उपर्युक्त पथों का निर्माण कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक , नहीं तो क्यों ?