क्या मंत्री,स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि स्वास्थ्य विभाग की अधिसूचना संख्या-303 (आ.चि.) दिनांक 14.03.2024 द्वारा राज्य में बिहार आयुष चिकित्सा सेवा सम्वर्ग के अंतर्गत कुल 877 पदों पर होमियोपैथिक चिकित्सा पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी, परंतु दो वर्ष से अधिक बीत जाने के बावजूद अभी तक उनकी सेवा सम्पुष्टि नहीं की गयी है, यदि हां तो सरकार कब तक अधिसूचना संख्या-303 (आ.चि.) दिनांक 14.03.2024 द्वारा नियुक्त होमियोपैथिक चिकित्सा पदाधिकारियों की सेवा सम्पुष्ट करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?