क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चम्पारण जिलांतर्गत केसरिया विधान सभा क्षेत्र के खजुरिया फ्लाई ओवर के नीचे जल जमाव रहने के कारण बार-बार मरम्मती होने के बावजूद फ्लाई ओवर के आसपास 200 मीटर तक बड़े बड़े गड्ढे हो गये हैं, यदि हां तो सरकार कबतक उक्त स्थल पर अंडर-पास बनवाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?