Back to Legislative Questions Repository
Q.No 373Starred Question Listed

कृषि अनुदान के संबंध में

श्रीमती कोमल सिंह (88) (गायघाट) कृषि विभाग 23 जुलाई, 2026 · तृतीय सत्र
Question

क्या मंत्री, कृषि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि–(1) क्या यह बात सही है कि मुजफ्फरपुर जिलान्तर्गत  गायघाट प्रखंड में पिछले वर्ष बागमती नदी से आये बाढ़ के कारण किसानों का फसल डूब जाने तथा अन्य जगह पर विस्थापित हो जाने के कारण किसानों को आर्थिक एवं सामाजिक दृष्टि से काफी क्षति हुआ है ;(2) क्या यह बात सही है कि सरकार के द्वारा बाढ़ या अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों के लिए कृषि इनपुट अनुदान का प्रावधान है परंतु प्रभावित किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है जिससे किसान  आर्थिक तंगी में जीने को मजबूर है ;(3) यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उच्चस्तरीय जाँच कर प्रभावित किसानों को नियमानुसार कृषि इनपुट का अनुदान देने का विचार रखती है, हाँ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?

Metadata
Session
तृतीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
23 जुलाई, 2026
Member
श्रीमती कोमल सिंह (88) (गायघाट)
Department
कृषि
Ministry
कृषि विभाग
MLA Profile
KOMAL SINGH (88)
KOMAL SINGH (88)
Party
Janata Dal (United)
Constituency
Gaighat - Muzaffarpur (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village-Daudpur, Post-Daudpur, Thana-Paru, District-Muzaffarpur, 843107