क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1- क्या यह बात सही हैं कि मुजफ्फरपुर जिलार्न्तगत गायघाट विधान सभा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बंदरा में केवल दो चिकित्सा पदाधिकारी प्रतिनिुयक्त रहने के कारण ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही है ;2- क्या यह बात सही है कि उक्त केन्द्र में स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं होने के कारण प्रसव एवं स्त्री रोग संबंधी उपचार हेतु कठिनाई होती है साथ ही सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रही है ;3- यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार कबतक मरीजों की संख्या के दृष्टिकोण से उक्त केन्द्र में मानक के अनुसार चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति कराते हुए उत्क्रमित कर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?